Ranikhetnews

रानीखेत में घर में घुसकर युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या, बुआ व सास भी घायल।

रानीखेत में घर में घुसकर युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या, बुआ व सास भी घायल।

 

रानीखेत। तहसील क्षेत्र के दूरस्थ ऐना गांव (ब्लॉक द्वाराहाट) में शुक्रवार देर शाम एक 20 वर्षीय युवक की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की बुआ और एक अन्य महिला बीच-बचाव के प्रयास में गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि मृतक सिमोली गांव निवासी सागर पुत्र चंदन सिंह मेरठ में पढ़ाई करता था और कुछ समय से सेना की अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहा था।

मृतक सागर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सागर शुक्रवार की देर शाम अपनी बुआ जानकी देवी के घर ऐना गांव आया हुआ था। तभी एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया और अचानक सागर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए और हमलावर ने सागर का गला रेतकर हत्या कर दी। हमले के दौरान बीच बचाव करने आईं जानकी देवी और जानकी देवी सास भी चाकू लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। दोनों घायलों को शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार के लिए उप-जिला अस्पताल रानीखेत में भर्ती कराया।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। हमलावर की पहचान एवं घटना के पीछे की वास्तविक वजह पता करने के लिए जानकारी एकत्र की जा रही है और आरोपी की खोज के लिए दबिश जारी है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top