Ranikhetnews

पूर्व विधायक करन माहरा के जन्मदिन पर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का हुआ आयोजन, माहरा ने श्रीमद्भागवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ में किया प्रसाद वितरण।

पूर्व विधायक करन माहरा के जन्मदिन पर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का हुआ आयोजन, माहरा ने श्रीमद्भागवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ में किया प्रसाद वितरण।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रानीखेत के पूर्व विधायक करन माहरा का जन्मदिन के अवसर पर रानीखेत के निर्वाणा पार्क (रानीझील के निकट) में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनेक पौधे रोपे गए तथा पार्क परिसर की साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत सायं 4:00 बजे करन माहरा श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर, रानीखेत में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद वितरण किया तथा भगवान महादेव से उत्तराखंड की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

इस अवसर पर करन माहरा ने कहा कि “जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का भी अवसर है। यदि हम अपने बच्चों को स्वच्छ हवा, निर्मल जल और हरा-भरा पर्यावरण देना चाहते हैं, तो आज से ही प्रकृति की रक्षा का संकल्प लेना होगा।”

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अरूण रावत, पी०सी०सी० मेंबर कैलाश पांडेय, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, महिला ज़िला अध्यक्ष गीता पावर, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, गीता माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, चंदन बिष्ट, पंकज गुरुरानी, सभासद सूंदर कुँवार्बी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक पंत, विनीत चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय व विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, प्रेम सिंह कुँवार्बी, संदीप बंसल, राजेन्द्र कुमार, नंदकिशोर, यूथ कांग्रेस से ज़िला उपाध्यक्ष अंकित रावत, जिलाध्यक्ष अरसालन शेख़, रुद्र माहरा, मनोज कोरंगा, दीपक सोंटियाल, सौरभ बिष्ट, सौम्या कुँवार्बी, पवन बिष्ट, अजय रावत, राहुल रौतेला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top