Ranikhetnews

सल्ट विधायक महेश जीना फिर विवादों में घिरे, पोस्टमैन को बना दिया भाजपा का सदस्य, बाद में पोस्ट डिलीट की।

सल्ट विधायक महेश जीना फिर विवादों में घिरे, पोस्टमैन को बना दिया भाजपा का सदस्य, बाद में पोस्ट डिलीट की।

उत्तराखंड के सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। भाजपा विधायक द्वारा एक डाककर्मी (पोस्ट मैन) को पार्टी की सदस्यता दिलाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं और विवाद छिड़ गया, जिसके बाद विधायक को अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी।

विधायक महेश जीना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी थी कि उनके कार्यालय में आये युवाओं भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण की है। पोस्ट साने आने के बाद विवाद तब शुरू हुआ जब लोगों ने आपत्ति जताई कि एक सरकारी पद (डाककर्मी) पर आसीन व्यक्ति कैसे किसी राजनीतिक दल का सदस्य बन सकता है। लोगों ने इसे नियमों के खिलाफ बताया गया। भारी विरोध और सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करने के बाद, विधायक ने अपनी विवादित पोस्ट को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से हटा दिया।

पोस्टमैन ने दी सफाई :

हालाँकि बाद में पोस्टमैन द्वारा अपने बयान में कहा गया कि वह अपने मित्र के साथ कुछ काम से गया था। और उसने भाजपा की सदस्य्ता नहीं ली है। उसका कहना है कि भूलवश उसके गले में भाजपा का पट्टा डल गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top