Ranikhetnews

श्रीमद्भागवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ में पहुंचे करन माहरा ने कहा ऐसे धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव एवं संस्कारों को मजबूत करते हैं। 

श्रीमद्भागवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ में पहुंचे करन माहरा ने कहा ऐसे धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव एवं संस्कारों को मजबूत करते हैं। 

रानीखेत। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर में पूज्य श्री मौनी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धाभाव से भाग लिया। उन्होंने कथा श्रवण कर भगवान शिव व श्रीहरि से प्रदेशवासियों के कल्याण, सुख-शांति व समृद्धि की प्रार्थना की और कथा व्यास श्री राजेश प्रसाद पांडे व मौनी महाराज का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित कर सेवा, समर्पण और भक्ति का संदेश दिया।

माहरा ने आयोजकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव एवं संस्कारों को मजबूत करते हैं। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा को जीवन में सत्य, करुणा, त्याग और भक्ति की प्रेरणा देने वाला बताया और कहा कि इससे सामाजिक एकता व आध्यात्मिक चेतना बढ़ेगी। कार्यक्रम स्थल पर पूरे समय भक्ति व आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top