Ranikhetnews

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा के जन्मदिन पूजा हवन, फल वितरण और वृक्षारोपण किया गया।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा के जन्मदिन पूजा हवन, फल वितरण और वृक्षारोपण किया गया।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा के जन्मदिन के अवसर पर आज पंचेश्वर महादेव (शिव) मंदिर रानीखेत में विशेष पूजा-अर्चना व हवन संपन्न हुआ। पूजा के बाद भाजपा विधायक डॉ० प्रमोद नैनवाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिक चिकित्सालय रानीखेत का निरीक्षण कर अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल‑चाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश भगत, मंडल अध्यक्ष ललित मेहरा, मंडल महामंत्री उमेश पंत, दर्शन मेहरा, जिला महामंत्री युवा मोर्चा मनीष भैसोड़ा, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक संदीप गोयल, सीएमएस रानीखेत डॉक्टर राकेश वर्मा, डॉक्टर शर्मा, डॉ. जीवन प्रसाद, गिरधर बिष्ट तथा अन्य चिकित्सक व अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे। उपस्थित नेताओं ने सांसद श्री टम्टा के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कार्यक्रम की सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top