Ranikhetnews

गुसाईं राम बने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष, दी बधाई।

गुसाईं राम बने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष, दी बधाई।

रानीखेत। उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति (एससी) विभाग के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल ने गुसाईं राम (सेवानिवृत्त प्रबंधक, ग्रामीण बैंक) को संगठनात्मक जिला रानीखेत (रानीखेत–सल्ट–द्वाराहाट) का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यालय रानीखेत में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से गुसाईं राम का भव्य स्वागत कर सम्मानित किया।

वक्ताओं ने कहा कि गुसाईं राम का प्रशासनिक अनुभव, सामाजिक प्रतिबद्धता और संगठनी कार्यशैली एससी विभाग को नई दिशा व ऊर्जा देगी। उनके नेतृत्व में विभाग गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत होगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुसाईं राम ने प्रदेश एससी विभाग के नेतृत्व, विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल तथा कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) सदस्य एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि करन माहरा के मार्गदर्शन व विश्वास से उन्हें यह दायित्व मिला और वे ईमानदारी, निष्ठा व समर्पण के साथ विभाग को सक्रिय कर कांग्रेस की जनहितकारी नीतियाँ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएँगे।

समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कल्पना आर्या, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, त्रिलोक आर्या, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top