Ranikhetnews

खेल राज्य मंत्री मोहन पाठक के रानीखेत आगमन पर कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत।

खेल राज्य मंत्री मोहन पाठक के रानीखेत आगमन पर कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत।

रानीखेत — उत्तराखंड सरकार में खेल राज्य मंत्री मोहन पाठक के रानीखेत आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए मोहन पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और राज्य में खेल संस्कृति को सशक्त करने के लिये कई योजनाओं का प्रभावी संचालन कर रही है।

मंत्री ने बताया कि सरकार नई “उत्तराखंड खेल नीति-2026” पर कार्यरत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान में खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति, आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और आधुनिक खेल सुविधाएँ प्रदान करने वाली अनेक महत्वपूर्ण योजनाएँ लागू की जा रही हैं, ताकि युवा खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने की। कार्यक्रम में विमल भट्ट, मोहन नेगी, विमला रावत, चंदन भगत, गिरीश भगत, खजान जोशी, सुल्तान खान, नजीर खान, उमेश पंत, महेंद्र रावत, भारत भूषण, मनोज मेहता, सुनीता डाबर, रेखा आर्य, अनु सोनकर, मीना वर्मा, माया नैनवाल सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन दर्शन मेहरा ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top