Ranikhetnews

रानीखेत में कांग्रेस की श्रीराम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का हुआ आयोजन। जनता के बीच जाकर जनजागरण अभियान चलाएगी कांग्रेस।

रानीखेत में कांग्रेस की श्रीराम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का हुआ आयोजन। जनता के बीच जाकर जनजागरण अभियान चलाएगी कांग्रेस।

रानीखेत, 20 जुलाई। रानीखेत कांग्रेस कमेटी की पहल पर न्याय पंचायत पिलखोली में श्रीराम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा आयोजित की गई, जिसका नेतृत्व कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) सदस्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने किया। यात्रा में भगवान श्रीराम का ध्वज के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का झंडा भी उपस्थित रहा।

यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों से सीधे संपर्क में आए और मंदिरों के नाम पर वसूले जा रहे धन तथा चढ़ावे के कथित दुरुपयोग पर सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए मंदिरों के संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए दावा किया कि जनता के हित और धार्मिक संस्थानों में पारदर्शिता के मुद्दों पर आवाज उठाना कांग्रेस की जिम्मेदारी है।

इस मौके पर पूर्व विधायक करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस धर्म और आस्था का सम्मान करती है, लेकिन धार्मिक संस्थाओं के नाम पर किसी भी तरह की अनियमितता या जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के बीच जाकर जनजागरण अभियान जारी रखेगी।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, न्याय पंचायत प्रभारी कैलाश पांडेय, न्याय पंचायत अध्यक्ष ललित मेहरा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम अधिकारी, ग्राम प्रधान पिलखोली भूपेंद्र बिष्ट,, ग्राम प्रधान जैनोली नवीन प्रकाश, पूर्व ग्राम प्रधान जयपाल फर्त्याल, क्षेत्र पंचायत सदस्य खुशाल मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य महिपाल सिंह बिष्ट, प्रदीप राणा, गोपाल सिंह कनवाल, बागम्बर सिंह मेहरा, लक्ष्मण सिंह मेहरा, पूरन सिंह मेहरा, महेंद्र सिंह बिष्ट, दान सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह बिष्ट, बिशन कनवाल, रवि मेहरा, पान सिंह मेहरा, अजय रावत, निक्कू मेहरा, भरत, विक्की मेहरा, महिपाल सिंह मेहरा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यात्रा में कार्यक्रम संचालक गोपाल सिंह देव, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, एससी जिला अध्यक्ष गुसाईं राम, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, यूथ जिला अध्यक्ष अंकित रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय, विश्व विजय माहरा, गीता माहरा, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, सभासद चंदन बिष्ट, रुद्र माहरा, दीपक सोंटियाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top