Ranikhetnews

दिल्ली में छात्रों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में रानीखेत में NSUI का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा माँगा।

दिल्ली में छात्रों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में रानीखेत में NSUI का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा माँगा।

रानीखेत, 21 जुलाई। दिल्ली में छात्रों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में मंगलवार को NSUI रानीखेत इकाई ने गांधी चौक में केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। सदस्य और कार्यकर्ता छात्रों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे और शिक्षा मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन में शामिल वक्ताओं ने घटना को लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आज़ादी के विरुद्ध करार देते हुए कहा कि छात्रों की आवाज़ को दबाना असंगत और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग अपने भविष्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों पर सवाल उठा रहा है, जिस पर सरकार को संवाद के जरिए समाधान करना चाहिए था न कि दमन का रास्ता अपनाना चाहिए था।

NSUI कार्यकर्ताओं ने मांग रखी कि छात्रों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। संगठन ने कहा, "शिक्षा अधिकार है, एहसान नहीं" और भविष्य में इसी तरह की घटनाओं पर प्रदेशव्यापी शांतिपूर्ण जनआंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने "तानाशाही नहीं चलेगी", "छात्र एकता ज़िंदाबाद", "लोकतंत्र बचाओ, शिक्षा बचाओ" और "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" जैसे नारे लगाकर अपना विरोध जताया।

एन०एस०यू०आई० से रुद्र माहरा, मनोज कोरंगा, मानस कुमार, अंकित रावत, उत्कर्षा माहरा, ललित, रितेश, पंकज किरोला, अरसलान शेख, गौरव कुवरबी, नावेद कुरैशी, पारस, कृष्णा, सौरव बिष्ट, हर्षित किरोला, दीपक सोंतियाल, सार्थक, यतीना माहरा, आदित्य माहरा, सैम आर्या, पूरा चंद्र, दक्ष बिष्ट, आदित्य कुमार, आशीष सोंतियाल, हैरी, दिवेश बिष्ट, मन्नू चौधरी, सूरज कुवार्बी, अभिनव मेहरा आदि उपस्थित रहे।

इनके साथ नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय, सतीश नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान राजेश कुमार, सभासद, सुंदर कुँवार्बी, प्रमोद पाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, मुकेश वाल्मीकि आदि लीग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top