Ranikhetnews

जंतर मंतर पर उत्तराखंड पुलिस के सिपाही का आपत्तिजनक बयान, आईजी निवेदिता कुकरेती ने बताया सिपाही पहले से निलंबित, आपराधिक इतिहास भी रहा है।

जंतर मंतर पर उत्तराखंड पुलिस के सिपाही का आपत्तिजनक बयान, आईजी निवेदिता कुकरेती ने बताया सिपाही पहले से निलंबित, आपराधिक इतिहास भी रहा है।

जंतर मंतर पर आज उत्तराखंड पुलिस के एक सिपाही के मंच पर आकर पेपर लीक पर बयान देने और मंच पर ही अपने इस्तीफे की घोषणा करने के एलान के बाद उत्तराखंड में हलचल मच गयी। वायरल वीडियो में सिपाही कह रहा है कि उत्तराखंड में परचून की दुकान में पटवारी भर्ती के पेपर मिलते हैं। छात्रों को समर्थन देते हुए करते हुए सिपाही ने नौकरी छोड़ने की घोषणा कर दी। कुछ ही देर में ये वीडियो वायरल हो गया। आम जनता वर्दी पहने सिपाही के बयान पर अलग अलग प्रतिक्रिया देने लगी।

सिपाही का वीडियो :

इस वीडियो पर कुमाऊं आईजी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा कांस्टेबल शेर सिंह है को कि वर्तमान में सेवा पर नहीं था, बल्कि वह 28 जून 2026 से जनपद पिथौरागढ़ से बिना अनुमति अनुपस्थित चल रहा था। आईजी ने बताया कि कांस्टेबल को अनुपस्थिति के संबंध में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा नोटिस जारी किया गया था, लेकिन जवाब न मिलने पर 20 जुलाई 2026 को उसे निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि शेर सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई पहले से चल रही थी।

आईजी निवेदिता कुकरेती के अनुसार, कांस्टेबल शेर सिंह अपने एक साथी के साथ मिलकर कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि के संपर्क में रहकर संगठित अपराधों में संलिप्त रहा है। आरोप है कि वे भोले-भाले लोगों को डराकर उनकी जमीनों पर कब्जा करने जैसे मामलों में शामिल थे। जनपद हरिद्वार के कोतवाली गंगनहर में मु0अ0सं0 415/ 2025 धारा 420,467,468, 120 बी भादवि, 111(2बी), 351(2), 352 में बीएनएस पंजीकृत अपराध में साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 15.09.2025 को अभियुक्त शेंर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जो लगभग दो माह जेल में रहने के उपरान्त दिनांक 07-11-2025 को मा0 उच्च न्यायालय नैनीताल से जमानत लेकर बाहर आया है और उसके खिलाफ विभाग से बर्खास्तगी की प्रक्रिया भी पहले से प्रचलित थी।

आईजी ने कहा कि छात्र आंदोलन से जुड़े वायरल वीडियो में कांस्टेबल द्वारा दिए गए कथित अनर्गल बयान को भी गंभीरता से लिया गया है। इस मामले में उसके विरुद्ध विभागीय और वैधानिक दोनों स्तरों पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग अनुशासनहीनता और कानून के विरुद्ध किसी भी गतिविधि को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

कुमाऊं आईजी निवेदिता कुकरेती का वीडियो :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top