Ranikhetnews

धर्मेंद्र प्रधान से निबटे तो अब युवाओं के निशाने पर आये बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, बेरोजगार संघ ने 24 घंटे में माफ़ी मांगने का अल्टीमेटम दिया।

धर्मेंद्र प्रधान से निबटे तो अब युवाओं के निशाने पर आये बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, बेरोजगार संघ ने 24 घंटे में माफ़ी मांगने का अल्टीमेटम दिया।

पूरे देश में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध का माहौल है, जिस कारण भाजपा सरकार को आज बैकफुट पर आकर उनका इस्तीफा लेना पड़ा। दूसरी तरफ उत्तराखंड में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपना बयान देते हुए विवादों में घिर गए है। उनके बयान को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने कड़ी आपत्ती जताई है। संगठन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए महेंद्र भट्ट को अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने 24 घंटे में महेंद्र भट्ट से छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

महेंद्र भट्ट ने छात्रों को साला शब्द से किया संबोधित

दरअसल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर अपना रिएक्शन दिया था। उसी दौरान उन्होंने छात्रों को सालों शब्द से डिनोट किया। उन्होंने कहा, मैं कह सकता हूं धर्मेंद्र प्रधान ने ये निर्णय छात्र हित में लिय़ा है। और जो छात्र घरों में भी थे, जिनको सालों को लेना देना नहीं था, उनको भी एक अच्छा मैसेज देने का काम धर्मेंद्र प्रधान ने किया है।”

24 घंटे में माफी मांगें महेंद्र भट्ट, नहीं तो होगा कुछ बड़ा

उनके इसी बयान को लेकर उत्तराखंड में चर्चाएं तेज हो गई है। इसी को लेकर बेरोजगार संघ ने उन्हें अल्टीमेटम दिया है। पोस्ट कर उन्होंने कहा, “यदि 24 घंटे के भीतर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट जी छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो प्रदेश के छात्र अपने अनुसार निर्णय लेंगे कि छात्रों को अपशब्द बोलने वालों के साथ क्या किया जाए।

VIDEO :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top