Ranikhetnews

भाजपा कार्यालय की सफाई फायर ब्रिगेड और जल संसथान के टैंकर से करवाने पर भड़के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, दी आंदोलन की चेतवानी।

भाजपा कार्यालय की सफाई फायर ब्रिगेड और जल संसथान के टैंकर से करवाने पर भड़के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, दी आंदोलन की चेतवानी।

बागेश्वर के मंडलसेरा में भाजपा कार्यालय की सफाई फायर ब्रिगेड और जल संसथान के टैंकर से करवाए जाने का मामला सामने आने के बाद पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण भाजपा पर हमलावर हो गए है। उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए आंदोलन की चेतवानी भी दे दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर के मंडलसेरा में स्थित भाजपा कार्यालय में बारिश के पानी के साथ कीचड़ भी घुस गया था। जिसके सफाई के लिए फायर ब्रिगेड और जल संसथान के टैंकर को बुलाया गया। सरकारी वाहन से पार्टी कार्यालय की सफाई किये जाने पर किसी ने इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भी इसे अपने फेसबुक पेज से अपलोड कर आपत्ति जताई और जिम्मेदार अधिकारीयों के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की।

उन्होंने कहा है कि दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि फायर विभाग और जल निगम के संसाधनों का उपयोग भाजपा कार्यालय की धुलाई और सफाई में किया जा रहा है। आज कई क्षेत्रों में आपदा आने पर समय पर राहत नहीं पहुँचती, कहीं सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं है, कहीं पेयजल का संकट बना हुआ है, और यदि किसी स्थान पर बड़ी आग लग जाए तो फायर विभाग के संसाधनों की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में सरकारी संसाधनों का उपयोग किसी राजनीतिक दल के कार्यालय की सफाई के लिए किया जाना गंभीर प्रश्न खड़े करता है। उन्होंने कहा कि यह जनता के टैक्स के पैसे और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग प्रतीत होता है। प्रशासन का दायित्व है कि वह निष्पक्ष रहकर जनता की सेवा करे, न कि किसी राजनीतिक दल के हित में कार्य करता हुआ दिखाई दे।
यदि इस मामले में जिला प्रशासन निष्पक्ष जाँच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं करता, तो हमें अपने संवैधानिक अधिकारों के तहत लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top