
रानीखेत में चेहल्लुम को लेकर पीस कमेटी की बैठक, ताजियों की ऊंचाई और रूट पर सहमति
रानीखेत। आगामी चेहल्लुम (मुहर्रम की चालीसवीं) को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली रानीखेत में पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी द्वारा 1 अगस्त 2026 को बुलाई गई ।

ताजियों की ऊंचाई और मार्ग पर हुए फैसले
बैठक में मुख्य रूप से चेहल्लुम जुलूस में निकाले जाने वाले ताजियों की ऊंचाई और उनके मार्ग पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताई कि चेहल्लुम जुलूस में ताजियों की ऊंचाई निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होगी। मोहर्रम के दौरान ताजिए केवल निर्धारित रूट से ही निकाले जाएंगे, किसी भी तरह का फेरबदल नहीं किया जाएगा।

आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील
प्रशासन की ओर से सभी धर्म के लोगों से अपील की गई कि वे पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। क्षेत्राधिकारी महोदय ने उपस्थित सभी विभागीय कर्मचारियों को मोहर्रम की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

