Ranikhetnews

इंटर-एपीएस सेंट्रल कमांड शतरंज में याग्यिका ने जीता स्वर्ण, विद्यालय परिवार ने दी बधाई।

इंटर-एपीएस सेंट्रल कमांड शतरंज में याग्यिका ने जीता स्वर्ण, विद्यालय परिवार ने दी बधाई।

रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की छात्रा याग्यिका कुंद्रा ने शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने इंटर-एपीएस सेंट्रल कमांड चेस क्लस्टर-2 चैंपियनशिप के अंडर-14 वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता का आयोजन आठ अगस्त को आर्मी पब्लिक स्कूल अयोध्या में किया गया। प्रतियोगिता में याग्यिका ने अपनी बेहतरीन रणनीति, एकाग्रता और धैर्य का परिचय देते हुए प्रतिद्वंद्वियों को मात दी। पूरे मुकाबले के दौरान उन्होंने अद्भुत शतरंज कौशल का प्रदर्शन किया और अपने शानदार खेल के दम पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

याग्यिका की इस उपलब्धि से आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, शारीरिक शिक्षक सैम स्मिथ और भूपेंद्र परिहार ने याग्यिका को उनकी सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्रा की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय परिवार ने याग्यिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि याग्यिका आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करती रहेंगी।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top