Ranikhetnews

खैरना क्षेत्र की युवती पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, निकली 8 माह की गर्भवती। हुई अस्पताल से फरार।

खैरना क्षेत्र की युवती पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, निकली 8 माह की गर्भवती। हुई अस्पताल से फरार।

नैनीताल। खैरना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के करीब आठ माह की गर्भवती होने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। पेट दर्द की शिकायत पर परिजन किशोरी को उपचार के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहाँ डॉक्टर द्वारा अल्ट्रा साउंड करवाने की सलाह दी गयी। अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के दौरान किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। जानकारी सामने आते ही परिजनों के होश उड़ गए। जांच में लड़की की आयु 17 वर्ष 23 दिन की जानकारी मिली है।

अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को देने के लिए संबंधित कोतवाली में मेमो भेजा। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम के अस्पताल पहुंचने से पहले ही परिजन किशोरी को लेकर वहां से चले गए। इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किशोरी किन परिस्थितियों में गर्भवती हुई। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top