Ranikhetnews

टैक्सी स्टैंड के पास फंसे बैल को संयुक्त टीम ने सुरक्षित निकाला

टैक्सी स्टैंड के पास फंसे बैल को संयुक्त टीम ने सुरक्षित निकाला

अल्मोड़ा। टैक्सी स्टैंड के पास बुधवार शाम एक बैल के फंस जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस, पुलिस, नगर निगम और स्थानीय लोगों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और हाइड्रा क्रेन की मदद से बैल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

फायर स्टेशन अल्मोड़ा को बुधवार को करीब 4:40 बजे सूचना मिली कि टैक्सी स्टैंड के पास एक गौवंश फंसा हुआ है और उसे तत्काल रेस्क्यू किए जाने की जरूरत है। सूचना पर फायर सर्विस की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके की स्थिति को देखते हुए हाइड्रा क्रेन की सहायता से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

फायर सर्विस कर्मियों ने पुलिस टीम, नगर आयुक्त, संबंधित पार्षद और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सावधानीपूर्वक बैल को बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान किसी तरह की अनहोनी न हो, इसके लिए टीम ने विशेष सतर्कता बरती। सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद बैल को आवश्यक उपचार और देखभाल के लिए पशु रेस्क्यू रिलीफ सेंटर, भैसोड़ा फार्म भेज दिया गया।

फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय लोगों के सहयोग से किए गए इस मानवीय रेस्क्यू अभियान की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। रेस्क्यू टीम में एफएस डीवीआर विपिन बडोला, एफएम दीपक सामंत, रवि आर्या, धीरेंद्र सिंह, मौ. अशरफ और डब्ल्यूएफएम मनीषा गोस्वामी शामिल रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top