Ranikhetnews

रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग पर खाई में गिरी टेंपो ट्रेवलर, एक की मौत, 14 लोग घायल।

रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग पर खाई में गिरी टेंपो ट्रेवलर, एक की मौत, 14 लोग घायल।

रामगढ़-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर करीब 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के समय वाहन में चालक समेत 22 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही नैनीताल पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्थानीय ग्रामीणों की टीमें मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में सीओ भवाली रविकांत सेमवाल और प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

रेस्क्यू टीम ने छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 14 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वाहन में फंसे एक अन्य व्यक्ति को बाहर निकालने के लिए देर तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और बचाव दल की टीमें मौके पर डटी हुई हैं तथा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top