Ranikhetnews

ताड़ीखेत ब्लॉक में कांग्रेस ने बढ़ाया कुनबा, करन माहरा के नेतृत्व में कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता।

ताड़ीखेत ब्लॉक में कांग्रेस ने बढ़ाया कुनबा, करन माहरा के नेतृत्व में कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता।

रानीखेत। ताड़ीखेत ब्लॉक की विभिन्न ग्रामसभाओं से पहुंचे वरिष्ठ और युवा लोगों ने शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। रानीखेत स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा के नेतृत्व में लोगों ने कांग्रेस के प्रति आस्था जताते हुए पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

कांग्रेस में शामिल हुए लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव-2027 में करन माहरा को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा पहुंचाने का संकल्प लिया। सदस्यता लेने वालों में पुष्कर सिंह, राजेन्द्र सिंह, हेमन्त सिंह बिष्ट, रविन्द्र बिष्ट, मोहित बिष्ट, रविन्दर सिंह, मनोज कुमार, पूरन चन्द्र, इन्द्र कुमार, रंजित सिंह, दान सिंह खाती, खुशाल सिंह खाती, दीपक कुमार और ललित कुमार समेत अन्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह देव ने किया। इस दौरान कांग्रेस के कमल तिवारी, प्रभात सिंह नेगी, चंदन सिंह बिष्ट, कुलदीप कुमार, विजय तिवाड़ी, दीप उपाध्याय, प्रमोद कुमार, प्रताप सिंह बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट और रूद्र प्रताप सिंह माहरा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से ताड़ीखेत ब्लॉक में संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटने का आह्वान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top