Ranikhetnews

गोल्फ ग्राउंड के पास गिरा पेड़ फायर कर्मियों ने हटाया, वाहन क्षतिग्रस्त होने से बचे।

गोल्फ ग्राउंड के पास गिरा पेड़ फायर कर्मियों ने हटाया, वाहन क्षतिग्रस्त होने से बचे।

रानीखेत। कालिका गोल्फ ग्राउंड रोड के पास गुरुवार सुबह एक चीड़ का पेड़ गिरने से पार्किंग में खड़े स्कूल वाहन और कार क्षतिग्रस्त होने से बाल-बाल बच गए। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन विभाग को सुबह करीब 9:20 बजे टेलीफोन से सूचना मिली कि कालिका गोल्फ ग्राउंड रोड के पास पेड़ गिर गया है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि गोल्फ ग्राउंड के पास बनी पार्किंग में एक चीड़ का पेड़ स्कूल वाहन और कार के बीच गिरा हुआ था। फायर कर्मियों ने वुड कटर की सहायता से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पार्किंग के किनारे हटाया और क्षेत्र को सुरक्षित किया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कार्रवाई में लीडिंग फायरमैन महिपाल सिंह, चालक बलवंत सिंह तथा महिला फायरमैन मेनिका और लीला बिष्ट शामिल रहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top