Ranikhetnews

चिलियानौला में शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे तीनों मनोनीत सभासद और मुख्य अतिथि, पालिकाध्यक्ष बोले करदाताओं के पैसे का दुरुपयोग, तीनों सभासदों ने भी रखा अपना पक्ष।

चिलियानौला में शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे तीनों मनोनीत सभासद और मुख्य अतिथि, पालिकाध्यक्ष बोले करदाताओं के पैसे का दुरुपयोग, तीनों सभासदों ने भी रखा अपना पक्ष।

रानीखेत। रानीखेत-चिलियानौला नगर पालिका में बुधवार को प्रस्तावित मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह नवनियुक्त मनोनीत सभासदो और मुख्य अतिथि की अनुपस्तिथि के चलते विवादों में आ गया है। शपथ लेने वाले तीनों सभासद समारोह में नहीं पहुंचे। जिसके बाद रानीखेत – चिलियानौला में कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

सरकार की ओर से नगर पालिका में रोहित शर्मा, दीप चन्द्राकर और भानू प्रताप कुवार्बी को मनोनीत सभासद बनाया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय से मिले आदेश के बाद तीनों को बुधवार को शपथ दिलाई जानी थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल भी समारोह में शामिल नहीं हो सके बताया गया कि विधायक क्षेत्र से बाहर हैं। इससे पालिका की ओर से की गई तैयारियां धरी रह गईं और स्थानीय राजनीति में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत का कहना है कि जिलाधिकारी से मिले आदेश के बाद 14 अगस्त को बोर्ड मीटिंग में निर्णय लिया गया कि 19 अगस्त को शपथ ग्रहण कार्क्रम किया जायेगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस होने के कारण 16 अगस्त को सभी संबधित पक्षों को सूचित किया गया था। लेकिन कोई भी कार्यक्रम में नहीं पंहुचा। उन्होंने इसे करदाताओं के पैसे की बर्बादी बताया और कहा कि अब, जब कभी भी मनोनीत सदस्य कार्यालय पहुंचेंगे उन्हें कार्यालय में ही शपथ शपथ दिला दी जाएगी।

वही मनोनीत सभासद रोहित शर्मा का कहना है कि उन्हें 16 अगस्त के कार्यक्रम की जानकारी मिली जिसके बाद कार्यक्रम बदल दिया गया। क्षेत्र से बाहर होने के कारण बाद में अल्प समय में मिली सूचना के कारण वह पहुंच नहीं पाए। उनका कहना है कि यह कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है लेकिन कुछ लोग इसे अनावश्यक तूल दे रहे हैं। दूसरी मनोनीत सभासद दीप चंद्राकर का कहना है कि पालिका से कार्यक्रम की सूचना मिल गयी थी , लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था , जिस कारण वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाई। तीसरे मनोनीत सभासद भानू प्रताप कुवार्बी का कहना है कि वह क्षेत्र में नहीं थे , इसलिए कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए।

कार्यक्रम में निर्वाचित सभासदों में वार्ड दो की शीला अधिकारी, वार्ड तीन की बीना नेगी, वार्ड छह के सुंदर सिंह कुवार्बी और वार्ड सात के शंकर दत्त बुधोड़ी ही पहुंचे। इनके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत, अधिशासी अधिकारी राजेश बुधानी, पालिका कर्मचारी और मीडिया कर्मी भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top