Ranikhetnews

रानीखेत (मिशन) इंटर कॉलेज को EnerG Linkage संस्थापक दंपति विकास शर्मा और उनकी पत्नी मंजरी शर्मा ने दी आर्थिक सहायता।

रानीखेत (मिशन) इंटर कॉलेज को EnerG Linkage संस्थापक दंपति विकास शर्मा और उनकी पत्नी मंजरी शर्मा ने दी आर्थिक सहायता।

रानीखेत। क्षेत्र के प्राचीनतम शिक्षण संस्थानों में शामिल रानीखेत (मिशन) इंटर कॉलेज को एक बार फिर मदद के हाथ मिले हैं। EnerG Linkage के संस्थापक विकास शर्मा और उनकी पत्नी मंजरी शर्मा ने विद्यालय के विशाल कक्ष के लिए इनवर्टर तथा भवन के सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की है।

प्रधानाचार्य हेमंत कुमार अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय की ऐतिहासिक इमारत के रखरखाव और मरम्मत के लिए लंबे समय से आर्थिक सहायता की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सरकार से भवन की मरम्मत के लिए कोई आर्थिक सहायता नहीं मिलती है, जबकि शहर के मध्य स्थित यह भवन विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षिक और सैनिक भर्ती समेत कई आयोजनों के लिए भी उपयोग में लाया जाता है।

उन्होंने बताया कि विकास शर्मा और मंजरी शर्मा पूर्व में भी कई विद्यालयों और आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं की सहायता करते रहे हैं। उनका उद्देश्य शिक्षा के स्तर में सुधार के साथ जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करना है। प्रधानाचार्य ने दंपति का आभार जताते हुए भविष्य में भी विद्यालय को इसी प्रकार सहयोग मिलने की उम्मीद जताई।

प्रधानाचार्य ने बताया कि विकास शर्मा को रानीखेत क्षेत्र से विशेष लगाव है। उन्हें ऊर्जा, ऑयल एंड गैस तथा औद्योगिक इंजीनियरिंग क्षेत्रों में 24 वर्षों से अधिक का वैश्विक अनुभव है। उन्होंने अपनी पत्नी मंजरी शर्मा के साथ मिलकर EnerG Linkage की स्थापना की है। कंपनी पुणे और मानेसर में विनिर्माण इकाइयों के माध्यम से ग्रीन एनर्जी, रिन्यूएबल एनर्जी, ईवी और सप्लाई चेन से जुड़े क्षेत्रों में कार्य कर रही है और दुनिया भर के चार से ज़्यादा देशों में ग्राहकों को सेवाएँ देती है। विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों ने विकास शर्मा और मंजरी शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top