Ranikhetnews

राजीव गांधी की जयंती पर रानीखेत कांग्रेस ने किया माल्यार्पण, राजीव गांधी के सपनों का आधुनिक भारत बनाने का लिया संकल्प।

राजीव गांधी की जयंती पर रानीखेत कांग्रेस ने किया माल्यार्पण, राजीव गांधी के सपनों का आधुनिक भारत बनाने का लिया संकल्प।

रानीखेत। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर गुरुवार 20 अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और उनके सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक, तकनीकी रूप से सक्षम और 21वीं सदी की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सूचना एवं संचार क्रांति, कंप्यूटर शिक्षा, पंचायती राज और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि राजीव गांधी जी की विचारधारा केवल एक राजनीतिक विरासत नहीं, बल्कि देश को प्रगतिशील, लोकतांत्रिक, आधुनिक और समावेशी बनाने का मार्ग है।

नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, गुसाईं राम, गीता पवार, नेहा माहरा, कमलेश बोरा, कुलदीप कुमार, विश्व विजय माहरा, खुशाल मेहरा, दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, सोनू सिद्दीकी, सुंदर कुँवर, पूरन माहरा, प्रमोद पाल, पंकज गुरुरानी, पान सिंह, रुद्र माहरा, संदीप बंसल, मो. दानिश, ललित मेहरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top