Ranikhetnews

चिलियानौला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का विस्तार, तीन पदाधिकारी मनोनीत

चिलियानौला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का विस्तार, तीन पदाधिकारी मनोनीत

रानीखेत। नगर कांग्रेस कमेटी चिलियानौला की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तीन पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में दयाकृष्ण जोशी को उपाध्यक्ष, सुंदर कुंवार्बी को महामंत्री तथा कृपाल असवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों के अभिनंदन के लिए आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत और अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष गुसाई राम ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमेटी चिलियानौला के नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा ने की। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के विस्तार से संगठन को और मजबूती मिलेगी। नए पदाधिकारियों के अनुभव और सक्रियता का लाभ पार्टी को जमीनी स्तर पर मिलेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करने की अपील की। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top