Ranikhetnews

उत्तराखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स मीट में एपीएस रानीखेत की प्रिय ने जीता स्वर्ण, तनुजा को कांस्य।

उत्तराखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स मीट में एपीएस रानीखेत की प्रिय ने जीता स्वर्ण, तनुजा को कांस्य।

रानीखेत। उत्तराखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स मीट में आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। 27-28 अगस्त को देहरादून के महाराणा प्रताप स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा दस की प्रिय गिरी ने अंडर-16 शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता। वहीं कक्षा 12 की तनुजा माहरा ने अंडर-18 1000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया।

दोनों खिलाड़ियों का चयन सितंबर में होने वाली नॉर्थ जोन एथलेटिक्स मीट के लिए हुआ है। उनकी उपलब्धि पर प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, शारीरिक शिक्षा शिक्षक सैम स्मिथ एवं भूपेंद्र परिहार तथा शिक्षक हेम पंत, बृजेश जोशी, काबू सिंह, कमल जोशी एवं रश्मि तिवारी ने भी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। ने बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top