Ranikhetnews

पिछली बार टला था शपथ ग्रहण, अब चिलियानौला नगर पालिका के तीन मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विधायक भी उपस्थित रहे।

पिछली बार टला था शपथ ग्रहण, अब चिलियानौला नगर पालिका के तीन मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विधायक भी उपस्थित रहे।

रानीखेत। चिलियानौला नगर पालिका में सरकार की ओर से मनोनीत तीन सभासदों ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। रोहित शर्मा, दीप चंद्राकर और भानु प्रताप कुवार्बी को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रमोद नैनवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

खास बात यह रही कि तीनों सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम पहले भी तय हुआ था, लेकिन उस समय तीनों मनोनीत सभासदों और मुख्य अतिथि के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने से समारोह निरस्त करना पड़ा था। इसके बाद मंगलवार को दोबारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शपथ ग्रहण के बाद विधायक प्रमोद नैनवाल ने तीनों सभासदों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभासद पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ पालिका क्षेत्र के विकास तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे। उन्होंने जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष अरुण रावत, अधिशासी अधिकारी राजेश बुधानी, सभासद शीला अधिकारी, नीमा मेहरा, आशीष पांडे, सुंदर कुवार्बी समेत कमला बिष्ट युवराज कुवार्बी, चंद्रशेखर आर्य, ललित मेहरा, राम सिंह रावत, मुकेश पांडे, प्रकाश खाती, महेंद्र रावत, नवीन बोरा, धर्मेंद्र अधिकारी, दर्शन मेहरा, दर्शन बिष्ट, विनोद कुमार दास, नवीन तिवारी, दीप तिवारी, सूरज बिष्ट, अर्जुन, रीतिका आर्या और हीना आर्या आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top