Ranikhetnews

जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने की आपात बैठक – अतिवृष्टि के चलते दो सितंबर को जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, खुदाई से जुड़े सभी काम रोकने के निर्देश।

जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने की आपात बैठक – अतिवृष्टि के चलते दो सितंबर को जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, खुदाई से जुड़े सभी काम रोकने के निर्देश।

अल्मोड़ा। जनपद में लगातार हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आपात बैठक कर अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम की स्थिति और संभावित आपदा को देखते हुए दो सितंबर 2026 को जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को 24 घंटे सक्रिय रहते हुए किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिले में चल रहे ऐसे सभी निर्माण कार्यों को तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं, जहां भू-कटाव या खुदाई का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के दौरान ऐसे कार्य दुर्घटना का कारण बन सकते हैं, इसलिए आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए। इसके साथ ही प्रमुख और संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी मशीनों को तैयार रखने को कहा गया है, ताकि भूस्खलन या मलबा आने की स्थिति में तत्काल सड़क खोलकर यातायात सुचारु किया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग को सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और एंबुलेंस सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को बिना देरी के चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top