Ranikhetnews

फर्जी आपत्तियों से मतदाता नाम हटाने का आरोप, पते पर निवास कर रहे लोगों पर लगायी गयी आपत्ति, कांग्रेस ने जांच की मांग की।

फर्जी आपत्तियों से मतदाता नाम हटाने का आरोप, पते पर निवास कर रहे लोगों पर लगायी गयी आपत्ति, कांग्रेस ने जांच की मांग की।

रानीखेत, 2 सितंबर। रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए प्रारूप-7 के जरिए कथित तौर पर गलत और भ्रामक आपत्तियां दर्ज कराने का मामला सामने आया है। रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस का आरोप है कि संबंधित पते पर निवास कर रहे और विधिवत मतदाता सूची में दर्ज लोगों के नाम हटाने के लिए भी आपत्तियां लगाई गई हैं। पार्टी ने निर्धारित संख्या से अधिक आपत्तियां दर्ज होने और कुछ आपत्तिकर्ताओं द्वारा प्रारूप-7 स्वयं नहीं भरने की बात स्वीकार किए जाने का भी उल्लेख किया है।

कांग्रेस ने संदिग्ध आपत्तियों की विस्तृत जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 समेत अन्य प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की। साथ ही कार्रवाई और आपत्तियों के निस्तारण की लिखित जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची की शुचिता लोकतंत्र की बुनियाद है। किसी पात्र मतदाता का नाम गलत सूचना या दुर्भावनापूर्ण आपत्ति के आधार पर हटाना गंभीर मामला है। ज्ञापन देने वालों में बीएलए-1 गोपाल सिंह देव, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार और बीएलए-2 मोहम्मद नईम शामिल रहे।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top