Ranikhetnews

कल 5 सितम्बर को अल्मोड़ा जिले में बंद रहेंगे स्कूल और आंगनवाड़ी, बहुत भारी वर्षा का अलर्ट। देखिये आदेश।

कल 5 सितम्बर को अल्मोड़ा जिले में बंद रहेंगे स्कूल और आंगनवाड़ी, बहुत भारी वर्षा का अलर्ट। देखिये आदेश।

अल्मोड़ा , 4 सितंबर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की चेतावनी के अनुसार पांच सितंबर को अल्मोड़ा जिले में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तीव्र वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में नदी-नालों में जल प्रवाह बढ़ने और संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

जिले में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पांच सितंबर को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। शनिवार को अल्मोड़ा जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश रहेगा।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top