Ranikhetnews

कल 5 सितम्बर के लिए जारी हुआ बहुत भारी वर्षा का अलर्ट, इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल। जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया।

कल 5 सितम्बर के लिए जारी हुआ बहुत भारी वर्षा का अलर्ट, इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल। जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया।

नैनीताल, 4 सितंबर। जिले में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने पांच सितंबर को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। शनिवार को जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश रहेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की चेतावनी के अनुसार पांच सितंबर को नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तीव्र वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में नदी-नालों में जल प्रवाह बढ़ने और संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

हालांकि, नैनीताल शहर के उन आवासीय विद्यालयों को आदेश से बाहर रखा गया है, जहां विद्यार्थियों के रहने और पढ़ाई की व्यवस्था एक ही परिसर में है। प्रशासन ने मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top