Ranikhetnews

ब्रेकिंग – गरम पानी के फ्रॉग पॉइंट पर मलबा आने से हल्द्वानी हाईवे बंद, वाहनों की लगी कतार।

ब्रेकिंग – गरम पानी के फ्रॉग पॉइंट पर मलबा आने से हल्द्वानी हाईवे बंद, वाहनों की लगी कतार।

गरमपानी। लगातार हो रही बारिश के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी के पास फ्रॉग पॉइंट (मेंढक पत्थर) पर पहाड़ी से भारी मलबा सड़क पर आ गया। इससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

FILE PHOTO

मलबा लगातार गिरने के कारण सड़क साफ करने में जुटी जेसीबी मशीनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी से रुक-रुककर मलबा आने के चलते मौके पर काम प्रभावित हो रहा है। प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से मार्ग को जल्द खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों से अति आवश्यक होने पर ही यात्रा करने और मौसम एवं सड़क की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। हाईवे बंद होने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को फिलहाल मौके पर ही रुकना पड़ रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top