Ranikhetnews

स्व अध्ययन के दम पर रोहित बिष्ट ने पास की मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा।

स्व अध्ययन के दम पर रोहित ने पास की मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा।

हवालबाग। राजकीय इंटर कॉलेज चौरा, हवालबाग के कक्षा नौ के छात्र रोहित बिष्ट ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। परीक्षा में सफलता के बाद रोहित को प्रतिमाह 1500 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

ग्राम वत्सा निवासी रोहित ने बिना किसी विशेष कोचिंग के स्व अध्ययन और कड़ी मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। पढ़ाई के प्रति लगन और नियमित अध्ययन को उसकी सफलता का आधार माना जा रहा है। रोहित के पिता नंदन सिंह बिष्ट वाहन चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि माता प्रियंका बिष्ट गृहिणी हैं।

रोहित की सफलता से विद्यालय के शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी है। परिजनों ने बताया कि रोहित शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रहा है। उसकी इस उपलब्धि ने अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और स्व अध्ययन के लिए प्रेरित किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top