Ranikhetnews

हल्द्वानी रोड और दलमोटी में पेड़ गिरने से यातायात थमा, फायर टीम ने संभाला मोर्चा, यातायात हुआ सुचारु।

हल्द्वानी रोड और दलमोटी में पेड़ गिरने से यातायात थमा, फायर टीम ने संभाला मोर्चा, यातायात हुआ सुचारु।

रानीखेत। अलग-अलग स्थानों पर पेड़ गिरने से बाधित हुए यातायात को फायर यूनिट की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर सुचारू कराया। दलमोटी और हल्द्वानी रोड पर पेड़ गिरने की सूचना मिलने के बाद फायर रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों को काटकर सड़क से हटाया।

दलमोटी, रानीखेत

फायर स्टेशन को पीएफटी के माध्यम से सूचना मिली कि दलमोटी, रानीखेत में विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया है। इससे मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में लीडिंग फायरमैन संदीप सिंह रावत के नेतृत्व में राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। टीम ने वुडन कटर की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क से हटाया और यातायात सुचारू कराया।

हल्द्वानी रोड मुख्य मार्ग पर मॉल रोड के पास

इसी दौरान फायर स्टेशन को हल्द्वानी रोड मुख्य मार्ग पर मॉल रोड के पास भी विशालकाय पेड़ गिरने की सूचना मिली। टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। यहां कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर जेसीबी की मदद से सड़क से हटाया गया। इसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।

फायर यूनिट की टीम ने दोनों घटनाओं में तत्परता दिखाते हुए सड़क को कम समय में यातायात के लिए खोल दिया। राहत-बचाव कार्य में लीडिंग फायरमैन संदीप सिंह रावत, चालक बलवंत सिंह, फायरमैन भास्कर चंद्र और दिनेश सिंह तथा फायर वुमन मेनिका शामिल रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top