Ranikhetnews

कुमाऊं एवं नागा रेजीमेंट के सैनिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी फीस में छूट, CIMS एवं UIHMT और कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के बीच एमओयू हुआ।

कुमाऊं एवं नागा रेजीमेंट के सैनिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी फीस में छूट, CIMS एवं UIHMT और कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के बीच एमओयू हुआ।

रानीखेत। कुमाऊं एवं नागा रेजीमेंट के सैनिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेज, देहरादून और कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के बीच एमओयू हुआ है। इसके तहत वीर नारियों, वीर माताओं और बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को पात्र पाठ्यक्रमों में 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस में छूट मिलेगी। वहीं सेवारत व सेवानिवृत्त सैनिकों, अग्निवीरों और उनके आश्रितों को ट्यूशन फीस में 40 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। संस्थान में नर्सिंग, पैरामेडिकल, फार्मेसी, लॉ, मैनेजमेंट और होटल मैनेजमेंट समेत 30 से अधिक प्रोफेशनल पाठ्यक्रम संचालित हैं।

कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महाडिक ने कहा कि अच्छी शिक्षा और सही समय पर मिलने वाला अवसर युवा के जीवन की दिशा बदल सकता है। सैनिक परिवारों के बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संस्थान में संचालित कई प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में देश ही नहीं, विदेशों में भी प्रशिक्षित युवाओं की मांग है। उन्होंने कुमाऊं एवं नागा रेजीमेंट के सैनिकों और उनके आश्रितों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इससे पहले गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट और भारतीय सेना के साथ भी संस्थान के एमओयू हो चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top