Ranikhetnews

क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही दो दिन रहेगी बंद।

क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही दो दिन रहेगी बंद।

क्वारब बाईपास और अल्मोड़ा-क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर 8 और 9 सितंबर को भारी वाहनों और यात्री बसों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। लगातार बारिश से मार्ग पर कीचड़ और पत्थर आने के साथ ही पहाड़ी से बोल्डर गिरने और अचानक भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सोमवार को क्वारब पहुंचकर प्रभावित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग की स्थिति और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रतिबंध के दौरान हल्के वाहन और एंबुलेंस समेत आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों का संचालन बाईपास से जारी रहेगा। भारी वाहनों के लिए अल्मोड़ा-विश्वनाथ-शहरफाटक राज्य मार्ग-13 और खैरना-रानीखेत राज्य मार्ग-14 को वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मार्ग पर लगातार निगरानी रखने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top