Ranikhetnews

रानीखेत में बीच सड़क पर पौधरोपण कर कांग्रेस ने बदहाल सडकों पर जताया विरोध, सरकार के विकास दावों पर उठाए सवाल।

रानीखेत में बीच सड़क पर पौधरोपण कर कांग्रेस ने बदहाल सडकों पर जताया विरोध, सरकार के विकास दावों पर उठाए सवाल।

रानीखेत। केमू स्टेशन से विजय चौक तक मुख्य सड़क की बदहाल हालत के विरोध में रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में पौधे रोपकर शासन-प्रशासन का ध्यान समस्या की ओर खींचा।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और क्षेत्रीय विधायक विकास के दावे कर रहे हैं, लेकिन शहर की मुख्य सड़क की स्थिति जमीनी हकीकत बयां कर रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों के साथ ही पैदल राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सड़क की बदहाली से स्थानीय जनता, व्यापारियों और राहगीरों को लंबे समय से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने केमू स्टेशन से विजय चौक तक सड़क का शीघ्र सुधारीकरण और निर्माण कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।

प्रदर्शन में महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कोऑर्डिनेटर कुलदीप कुमार, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, महासचिव कुसुम जोशी, जिला प्रवक्ता दीपक पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्यक्ष, विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, जीतन जयाल, संदीप बंसल, त्रिलोक आर्या, रमेश पंत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top