Ranikhetnews

भाजपा में अंदरूनी खींचतान! मंत्री टम्टा के पहुंचने से पहले ही ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा ने कर दिया मूर्ती का उद्घाटन।

भाजपा में अंदरूनी खींचतान! मंत्री टम्टा के पहुंचने से पहले ही ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा ने कर दिया मूर्ती का उद्घाटन।

रानीखेत में भाजपा की अंदरूनी राजनीति में सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा है। निर्दलीय चुनाव जीत कर ब्लॉक प्रमुख बनी बबली मेहरा ने भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण की, लेकिन अब भाजपा के साथ उनके रिश्तों में खटास दिखाई देने लगी है। मंगलवार 8 सितम्बर को स्वतंत्रता सेनानी रामदत्त पांडेय की प्रतिमा का अनावरण होना था।

लेकिन कार्यक्रम की सूचना ना मिलने से नाराज़ ब्लॉक प्रमुख बबली महरा ने मंत्री अजय टम्टा और विधायक के पहुंचने से पहले ही फीता काट कर उद्घाटन कर दिया। उन्होंने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने कहा कि वे ब्लॉक की निर्वाचित अध्यक्ष हैं और उन्हें ही निमंत्रण नहीं दिया गया। इसे उन्होंने अपने अधिकारों का हनन और अपमान बताया।

बबली मेहरा का कहना है कि पिछले चार साल से ब्लॉक मुख्यालय से प्रतिमा की स्थापना के लिए एनओसी नहीं मिल पा रही थी ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद मुख्यालय में मूर्ती लगवाने की कार्यवाई पूरी हो पाई। ऐसे में उनको कार्यक्रम से बाहर रखना उनके पद का अपमान है। कुछ समय पहले भी ब्लॉक मुख्यालय में बुलाई गयी एक बैठक की जानकारी ब्लॉक प्रमुख को दिए बिना ही बैठक का आयोजन किया गया था, उस समय भी प्रमुख ने इस बात पर नाराजगी जताई थी और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था।

राज्य मंत्री अजय टम्टा ने दोबारा किया अनावरण

दोपहर में ब्लॉक प्रमुख के फीता काटने के बाद शाम को पहुंचे अजय टम्टा ने दोबारा मूर्ती का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी रामदत्त पांडेय की त्याग, संघर्ष, सामाजिक योगदान और राष्ट्रसेवा की गाथा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इस अवसर पर उनके सुपुत्र श्री जगदीश चंद्र पाण्डे जी, माननीय विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल जी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top