Ranikhetnews

हल्द्वानी के दो दिवसीय दौरे में नितिन नवीन ने सभी वर्गों को साधने के किये प्रयास,संगठन कसा, युवा और पूर्व सैनिकों से संवाद।

हल्द्वानी के दो दिवसीय दौरे में नितिन नवीन ने सभी वर्गों को साधने के किये प्रयास,संगठन कसा, युवा और पूर्व सैनिकों से संवाद।

हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय हल्द्वानी प्रवास के दौरान पार्टी ने संगठन से लेकर सामाजिक वर्गों तक व्यापक संपर्क अभियान चलाया। बुधवार को उन्होंने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और सरकार के कामकाज पर मंथन किया।

इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक तथा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए वंदे मातरम् और राष्ट्रीय प्रतीकों को लेकर विपक्ष की नीतियों पर सवाल उठाए।

गुरुवार को नवीन ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक की। इसके बाद हल्द्वानी में करीब पांच हजार पूर्व सैनिकों एवं अर्द्धसैनिक बलों के सम्मेलन में शामिल होकर सैनिक परिवारों से संवाद किया। वहीं युवाओं के साथ युवा संवाद कार्यक्रम में रोजगार, पलायन, करियर और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उन्हें उत्तराखंड के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

दौरे के अंतिम चरण में वह रुद्रपुर में पंजाबी गौरव सम्मेलन में भी शामिल हुए। लगातार बैठकों, संवाद और सम्मेलनों के जरिए नितिन नवीन के दौरे को भाजपा के संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक संपर्क और आगामी चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top