Ranikhetnews

रानीखेत के वनस्पति शास्त्री राम लाल साह के संग्रहित हर्बेरियम का पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन को दान किया।

रानीखेत के वनस्पति शास्त्री राम लाल साह के संग्रहित हर्बेरियम का पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन को दान किया।

रानीखेत। स्वर्गीय प्रसिद्ध वनस्पति शास्त्री रामलाल साह एवं स्वर्गीय उमेश चंद्र साह द्वारा कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र से संकलित किए गए महत्वपूर्ण हर्बेरियम संग्रह को उनके पौत्र मुकेश चंद्र साह ने संरक्षण एवं अध्ययन के लिए पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट, हरिद्वार को दान किया है। 10 सितंबर को फाउंडेशन की ओर से डॉ. भास्कर जोशी एवं डॉ. अमित कुमार ने रानीखेत पहुंचकर इस हर्बेरियम संग्रह को प्राप्त किया।

मुकेश चंद्र साह ने बताया कि यह हर्बेरियम उनके दादा स्वर्गीय रामलाल साह और स्वर्गीय उमेश चंद्र साह द्वारा कुमाऊं एवं गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों से वनस्पतियों के अध्ययन के उद्देश्य से संकलित किया गया था। अब इस महत्वपूर्ण संग्रह को पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन में सुरक्षित रखा जाएगा, जहां विशेषज्ञ इसके माध्यम से वनस्पतियों का अध्ययन एवं अनुसंधान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हर्बेरियम को संस्थान को सौंपने का उद्देश्य इस ऐतिहासिक वनस्पति संग्रह का संरक्षण करने के साथ ही इसे भावी शोध एवं अध्ययन के लिए उपयोगी बनाना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top