Ranikhetnews

रानीखेत में मां नन्दा देवी सेवा समिति की कैरम प्रतियोगिता, एकल वर्ग में 37 और डबल्स वर्ग में 21 टीमों ने प्रतिभाग किया।

रानीखेत में मां नन्दा देवी सेवा समिति की कैरम प्रतियोगिता, एकल वर्ग में 37 और डबल्स वर्ग में 21 टीमों ने प्रतिभाग किया।

रानीखेत, 12 सितंबर। मां नन्दा देवी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। इस वर्ष एकल वर्ग में 37 और डबल्स वर्ग में 21 टीमों ने प्रतिभाग किया है।

प्रतियोगिता के पहले दिन एकल वर्ग के मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में बालम सिंह ने महेश को हराया। दूसरे मुकाबले में भुवन जनी ने कुन्दन सिंह को पराजित किया। तीसरे मुकाबले में अमित ने मनोज पांडे को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। डबल्स वर्ग में आनन्द-चंदन की जोड़ी और कमल-नन्दकिशोर की जोड़ी के बीच मुकाबला हुआ।

 

मुकाबलों में ललित बिष्ट, विनय कुमार और कुलदीप कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर आनन्द सिंह, अमित कुमार, रमेश अधिकारी, पियूष साह, बालम सिंह, मुकेश कुमार, कृपाल मेहरा, प्रशांत, सुन्दर कुमार, अमन, हेम पांडे, मनोज पांडे, महेश, चन्द्रादत्त बेलवाल और केवलानन्द समेत कई लोग मौजूद रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top