Ranikhetnews

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष बने त्रिलोक आर्या

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष बने त्रिलोक आर्या

रानीखेत। कांग्रेस के प्रति निष्ठा और संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए त्रिलोक आर्या को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन रानीखेत का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण ने 25 अगस्त को नियुक्ति पत्र जारी कर यह जिम्मेदारी सौंपी।

नियुक्ति पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि त्रिलोक आर्या दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार की भावनाओं एवं पार्टी की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप कार्य करेंगे।

त्रिलोक आर्या की नियुक्ति पर रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को रानीखेत क्षेत्र में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जाएगा। कांग्रेस द्वारा पंचायतों और स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कवायद के बीच त्रिलोक आर्या की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top