Ranikhetnews

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रानीखेत में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल, केक भी काटा, कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के लिए मंगलकामनाये की।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रानीखेत में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल, केक भी काटा, कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के लिए मंगलकामनाये की।

रानीखेत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ‘सेवा संकल्प दिवस’ एवं ‘युवा संकल्प दिवस’ के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान गोविंद सिंह मेहरा राजकीय चिकित्सालय में भाजपा युवा मोर्चा के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इसके बाद पार्वती इन होटल में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा युवाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, जिला महामंत्री ध्यान सिंह नेगी व भूपेंद्र कांडपाल, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक विमल भट्ट, प्रदेश मंत्री विमला रावत, जिला उपाध्यक्ष तनुजा शाह व गणेश राम, जिला आईटी संयोजक प्रदीप चंद्र बिष्ट, जिला अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विनोद भार्गव, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सुल्तान खान, मंडल अध्यक्ष ललित मेहरा, राम सिंह रावत, मुकेश पांडे, मंडल महामंत्री मंजीत भगत व प्रभु दयाल, ग्राम प्रधान कैलाश पांडे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पा तिवारी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top