Ranikhetnews

काठगोदाम से कैंची धाम तक रोपवे की बड़ी पहल, 20-25 मिनट में पहुंचेंगे नैनीताल, 1800 यात्री हर घंटे करेंगे सफर।

काठगोदाम से कैंची धाम तक रोपवे की बड़ी पहल, 20-25 मिनट में पहुंचेंगे नैनीताल, 1800 यात्री हर घंटे करेंगे सफर।

नैनीताल और कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए रोपवे परियोजना को लेकर बड़ी पहल हुई है। प्रस्तावित 15 किलोमीटर लंबे काठगोदाम-हनुमानगढ़ी रोपवे को अब कैंची धाम से भी जोड़ने की योजना है। रानीबाग से हनुमानगढ़ी तक रोपवे का सफर करीब 20 से 25 मिनट में पूरा होने की उम्मीद है, जबकि एक तरफ का प्रस्तावित किराया 375 रुपये प्रति व्यक्ति रखा जा सकता है।

परियोजना में काठगोदाम, रानीबाग, भुजियाघाट, ज्योलीकोट और हनुमानगढ़ी में स्टेशन प्रस्तावित हैं। मार्ग पर 58 टावर बनाए जाने की योजना है और रोपवे की क्षमता करीब 1800 यात्रियों प्रति घंटे होगी। ज्योलीकोट को जंक्शन स्टेशन के रूप में विकसित कर यहीं से कैंची धाम को रोपवे से जोड़ने का प्रस्ताव है। रानीबाग में उपलब्ध करीब 33 एकड़ भूमि पर रोपवे स्टेशन के साथ पार्किंग विकसित करने की संभावना भी तलाशी जा रही है।

काठगोदाम रेलवे स्टेशन से रोडवेज परिसर तक करीब 250 मीटर लंबा फुट ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव है, जिससे रेल यात्रियों को रोपवे स्टेशन तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। करीब 28 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना से नैनीताल की पहाड़ी सड़कों पर यातायात और पार्किंग का दबाव कम करने तथा पर्यटकों और कैंची धाम के श्रद्धालुओं को वैकल्पिक परिवहन सुविधा देने की उम्मीद है।

VIDEO:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top