Ranikhetnews

वार्ता के बाद अधिवक्ताओं ने वापस लिया संयुक्त मजिस्ट्रेट कोर्ट के बहिष्कार का निर्णय

वार्ता के बाद अधिवक्ताओं ने वापस लिया संयुक्त मजिस्ट्रेट कोर्ट के बहिष्कार का निर्णय

रानीखेत। संयुक्त मजिस्ट्रेट की कार्यशैली और अधिवक्ताओं के साथ कथित व्यवहार को लेकर अधिवक्ता संघ रानीखेत की ओर से किए जा रहे कोर्ट बहिष्कार का बुधवार को पटाक्षेप हो गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी और अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हुई। वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच मतभेद दूर हो गए। इसके बाद अधिवक्ताओं ने कोर्ट बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया।

अधिवक्ता संघ के अनुसार, संयुक्त मजिस्ट्रेट के व्यवहार को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी थी। इसके चलते उनके न्यायालय का बहिष्कार किया जा रहा था। बहिष्कार के कारण कई जरूरी मामलों की सुनवाई भी प्रभावित हुई थी। बुधवार को हुई बैठक में बार और बैंच के बीच बेहतर समन्वय और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई।

वार्ता के बाद अधिवक्ता संघ ने बहिष्कार समाप्त करने का निर्णय लिया। अब संयुक्त मजिस्ट्रेट की अदालत में नियमित रूप से न्यायिक कार्यवाही संचालित होगी। बैठक में अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, उपाध्यक्ष जीडी करगेती, सचिव कुबेर कार्की, कोषाध्यक्ष नासिर हुसैन, उपसचिव जरीना के अलावा राजेश रौतेला, हरीश मनराल, सीमा शर्मा, चंद्रप्रकाश पांडे, महेंद्र बिष्ट, विजय पांडे, देवेंद्र सिंह माहरा, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मी नाथ, दीपक आर्या, फहीम अंसारी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top