Ranikhetnews

दीपावली से पहले विद्युत उपकेंद्रों में होगा मरम्मत कार्य। अल्मोड़ा रानीखेत, बागेश्वर, भिकियासैंण में इस दिन आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित।

दीपावली से पहले विद्युत उपकेंद्रों में होगा मरम्मत कार्य। अल्मोड़ा रानीखेत, बागेश्वर, भिकियासैंण में इस दिन आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित।

अल्मोड़ा/रानीखेत। दीपावली पर्व को देखते हुए विद्युत विभाग ने लाइनों के आवश्यक रख-रखाव की तैयारी शुरू कर दी है। रख-रखाव कार्य के लिए 10 अक्टूबर को अल्मोड़ा और रानीखेत के 132 केवी उपकेंद्रों से जुड़े 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति आठ घंटे तक बाधित रहेगी। जिस कारण अल्मोड़ा रानीखेत, बागेश्वर, भिकियासैंण में पूरे दिन बिजली नहीं रहेगी।

विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 132 केवी उपकेंद्र अल्मोड़ा में 10 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान उपकेंद्र से पोषित सभी 33 केवी फीडरों की आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। इसी तरह 132 केवी उपकेंद्र रानीखेत में भी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मरम्मत कार्य प्रस्तावित है। इस दौरान रानीखेत उपकेंद्र से पोषित सभी 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से मरम्म्मत कार्य के दौरान सहयोग की अपील की है। अनुरक्षण का उद्देश्य दीपावली पर्व के दौरान विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना बताया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top