
रानीखेत में भाजपा की जिला बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों पर चर्चा, प्रदेश प्रभारी अरविंद मेनन और प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार के मार्गदर्शन में जुटे पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों ने भी किया प्रतिभाग।
रानीखेत। भारतीय जनता पार्टी जिला रानीखेत की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। रानीखेत स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी अरविंद मेनन और प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। वक्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति को लेकर अपने विचार रखे।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने की। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है।

बैठक में रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, सल्ट विधायक महेश जीना, द्वाराहाट के पूर्व विधायक महेश नेगी, अनिल शाही, कैलाश पंत, दीप पांडे, विमला रावत, मोहन नेगी, दीप भगत, गिरीश भगत, लीला बिष्ट, गणेश राम, ध्यान सिंह नेगी, ललित मेहरा, उमेश पंत, दर्शन मेहरा, महेंद्र रावत, विनोद भार्गव और जगदीश अग्रवाल सहित जिले के विभिन्न पदाधिकारी तथा सभी मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।


