Ranikhetnews

स्नेहिल कुंवर सिंह ने संभाला रानीखेत संयुक्त मजिस्ट्रेट का पदभार, जानिए रानीखेत के नव नियुक्त संयुक्त मजिट्रेट के बारे में। यूपीएससी में 534वीं रैंक हासिल की, यूपी पीसीएस-जे परीक्षा में भी हासिल की थी चौथी रैंक, कानून की पढ़ाई के बाद चुनी प्रशासनिक सेवा।

स्नेहिल कुंवर सिंह ने संभाला रानीखेत संयुक्त मजिस्ट्रेट का पदभार, जानिए रानीखेत के नव नियुक्त संयुक्त मजिट्रेट के बारे में। यूपीएससी में 534वीं रैंक हासिल की, यूपी पीसीएस-जे परीक्षा में भी हासिल की थी चौथी रैंक, कानून की पढ़ाई के बाद चुनी प्रशासनिक सेवा।

रानीखेत। युवा आईएएस अधिकारी स्नेहिल कुंवर सिंह ने रानीखेत के नव नियुक्त संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह भनौली तहसील में तैनात थे। वर्ष 2023 की संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा में 534वीं रैंक हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए स्नेहिल की प्रशासनिक क्षेत्र में आने से पहले न्यायिक सेवा में भी उल्लेखनीय उपलब्धि रही है।

स्नेहिल कुंवर सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील स्थित खजुरान गांव के निवासी हैं। उनका जन्म 9 नवंबर 2000 को हुआ। उन्होंने बीए-एलएलबी की पढ़ाई की है। उनके पिता सुनील सिंह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी हैं। परिवार में उनके दो भाई भी उच्च शिक्षित हैं।

प्रशासनिक सेवा में आने से पहले स्नेहिल ने न्यायिक सेवा में भी सफलता हासिल की। उन्होंने वर्ष 2022 की उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा (पीसीएस-जे) परीक्षा में चौथी रैंक प्राप्त की थी। इसके बाद आजमगढ़ में अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर सेवाएं दीं। वर्ष 2023 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 534वीं रैंक हासिल करने के बाद उनका चयन आईएएस के लिए हुआ। वह 2024 बैच के उत्तराखंड कैडर के अधिकारी हैं।

उनके परिवार की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी उल्लेखनीय है। उनके एक भाई वैज्ञानिक हैं, जबकि दूसरे भाई ने आईआईटी कानपुर से शिक्षा प्राप्त की है। कम उम्र में न्यायिक सेवा और फिर आईएएस में चयन उनकी अब तक की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक यात्रा की प्रमुख उपलब्धियां हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top