Ranikhetnews

उत्तराखंड में बस हादसा : 34 यात्रियों से भरी बस पुल से नीचे गिरी, आठ की मौत, 26 घायल।

उत्तराखंड में बस हादसा : 34 यात्रियों से भरी बस पुल से नीचे गिरी, आठ की मौत, 26 घायल।

रानीखेत। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के गूलर के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में आठ लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 26 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

जानकारी के अनुसार, बस संख्या UK09PA9779 हरिद्वार से बदरीनाथ की ओर जा रही थी। मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे गूलर के पास चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस पुल से नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बस के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाना पुलिस, गूलर, शिवपुरी और ब्यासी चौकी का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीमें भी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। एसडीआरएफ के जवानों ने गहरी खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। यहां से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

एसडीआरएफ के इंचार्ज कविंद्र सजवाण के अनुसार, बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हादसे में कई लोगों के घायल होने और आठ लोगों की मौत की सूचना है। घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर और मुनिकीरेती थाना प्रभारी समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। अधिकारियों की निगरानी में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतकों का विवरण

1.विक्की पुत्र सेवाराम, निवासी मकान नंबर 309, पावर हाउस, चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश, उम्र 37 वर्ष।
2.पुन्नू पुत्र घुंघरू, निवासी मैखंडी, टिहरी गढ़वाल, उम्र 55 वर्ष।
3.राज राय पुत्र द्वारकानाथ राय, निवासी पश्चिम वजीर, जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल।
4.राजेंद्र सिंह पुत्र कुंदन सिंह, निवासी क्यूरी पोखरी, रुद्रप्रयाग, उम्र 48 वर्ष (बस चालक)।
5.अनुज भंडारी पुत्र अतर सिंह, निवासी बढ़ल, शिवपुरी, मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल, उम्र 27 वर्ष (हेल्पर/परिचालक)।
6- दीपक गुप्ता पुत्र केदारनाथ गुप्ता निवासी शहडोल सुहाग पुर मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष
7- विकास गुप्ता पुत्र केदारनाथ गुप्ता निवासी शहडोल सुहागपुर मध्य प्रदेश उम्र 60वर्ष
8-रोहित कश्यप निवासी संभल चंदौसी उम्र 35 वर्ष
9-सुशील प्रताप सिलोडी पुत्र ब्रह्मानंद निवासी गोपेश्वर चमोली उम्र 55 वर्ष

हादसे में घायल यात्रियों की सूची
1. मोहम्मद वहाब अंसारी (22), निवासी दुमका, झारखंड।
2. राहुल कुमार (24), निवासी पटना, बिहार।
3. अभिषेक (28), निवासी जसपुर, ऊधमसिंहनगर।
4. प्रत्यूष (23), निवासी खटीमा, ऊधमसिंहनगर।
5. अर्जुन सौरन (34), निवासी दुमका, झारखंड।
6. बुधन मुर्मू (50), निवासी दुमका, झारखंड।
7. आयरा (3), निवासी गुवाहाटी, असम।
8. नूर जहां (26), निवासी गुवाहाटी, असम।
9. राजकुमार (32), निवासी दुमका, झारखंड।
10. जतिन (21), निवासी शाहदरा, दिल्ली।
11. पंकज नेगी (31), निवासी रुद्रप्रयाग।
12. संतोष कुमार (38), निवासी जहानाबाद, बिहार।
13. वीरेंद्र सिंह (58), निवासी कर्णप्रयाग, चमोली।
14. मुन्ना सिंह (28), निवासी दुमका, झारखंड।
15. सागर (21), निवासी प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश।
16. खुशी भट्ट (19), निवासी पिथौरागढ़।
17. एक अज्ञात व्यक्ति, गंभीर अवस्था में।
18. परेश मराठी, निवासी दुमका, झारखंड।
19. आसापंथ (64), निवासी हल्द्वानी।
20. पंकज कांडपाल (42), निवासी हल्द्वानी।
21. अंजू (32), निवासी हल्द्वानी।
22. आर्यन गुप्ता, निवासी मध्य प्रदेश।
23. रमेश चंद, निवासी कोलकाता।
24. दर्शन सिंह, निवासी हल्द्वानी।
25. रामा प्रसाद घोष (62), निवासी कोलकाता।
26. नवीन (31), निवासी हल्द्वानी।

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top