
भतरोंजखान में पुलिस ने एक गांजा तस्कर दबोचा, 3 लाख कीमत का 13.18 kg गांजा बरामद।
अल्मोड़ा जिले के भतरोंजखान में पुलिस ने दबोचा एक गांजा तस्कर को दबोच कर लगभग 3 लाख कीमत का 13.18 kg गांजा बरामद किया है। दिनांक- 05.12.2025 को थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार मय टीम दोपहर के समय चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान भतरौजखान रामनगर मुख्य मार्ग पर ग्राम रिगंडिया के पास गैरआबादी क्षेत्र में एक व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त फरयाद के बैग से 13.18 kg अवैध गांजा बरामद हुआ।

अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गांजा सल्ट क्षेत्र से लेकर गदरपुर में उच्च दामों पर बेचकर मुनाफा कमाना की फिराक में था। पुलिस द्वारा गांजा बेचने और खरीदने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
📌गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. फरयाद उम्र- 28 वर्ष पुत्र हबीव अहमद निवासी वार्ड न0- 01 करतापुर रोड गदरपुर, थाना गदरपुर ऊधमसिंह नगर मूल निवासी ग्राम अलीगंज बुढानपुर, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद उ0प्र0
📌बरामदगी- 13.18 kg किग्रा0 अवैध गांजा बरामद।
कीमत- 2,93,250 रुपये।
👮👮थाना भतरौजखान पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष श्री अवनीश कुमार
2. हेड कानि0 श्री आनन्द त्रिपाठी
3. हेड कानि0 श्री उपेन्द्र कुमार
4. हेड कानि0 श्री श्रवण सैनी
