
कांग्रेस कमेटी ने ताड़ीखेत स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए दी रजाई, करन माहरा ने सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।
भिकियासैण और रानीखेत के बाद अब कांग्रेस कमेटी ताड़ीखेत के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ताड़ीखेत में मरीजों हेतु रजाई दी गई हैं। कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल स्टाफ से संवाद कर आवश्यक सुधारों और सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। करन माहरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है और मरीजों को बेहतर इलाज के साथ मानवीय संवेदना मिलना चाहिए। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहना ही कांग्रेस की विचारधारा है।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अंशुल सिरोही, चिकित्सा अधिकारी अंशुल कुमार, फार्मासिस्ट विवेक पांडे, सुधा भट्ट, नर्सिंग अधिकारी शोभा रावत, विनोद बिष्ट, विजेन्द्र गिरी एवं योगेश आर्या, किशन अधिकारी , चन्दन बिष्ट, जितेन्द्र रावत, प्रशांत, कृपाल जीना, धर्मपाल, गोपाल देव, कुलदीप कुमार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

