Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > हवालबाग में बोले मुख्यमंत्री : अल्मोड़ा जिले में 6 करोड़ से होगी तारबाड़, खेत बचाओ अभियान का किया शुभारम्भ, मिट्टी संरक्षण, पारंपरिक फसलों और किसान आय पर जोर दिया।

हवालबाग में बोले मुख्यमंत्री : अल्मोड़ा जिले में 6 करोड़ से होगी तारबाड़, खेत बचाओ अभियान का किया शुभारम्भ, मिट्टी संरक्षण, पारंपरिक फसलों और किसान आय पर जोर दिया।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
June 6, 2026
4 Min Read
Share

हवालबाग में बोले मुख्यमंत्री : अल्मोड़ा जिले में 6 करोड़ से होगी तारबाड़, खेत बचाओ अभियान का किया शुभारम्भ, मिट्टी संरक्षण, पारंपरिक फसलों और किसान आय पर जोर दिया।

अल्मोड़ा/हवालबाग, 06 जून — जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच कृषि और किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से हवालबाग में राज्य स्तरीय “खेत बचाओ अभियान” का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कृषि संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और जलवायु अनुकूल खेती पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही मोटे अनाज—मडुआ, झंगोरा, चौलाई जैसे पारंपरिक फसलों के संरक्षण और उत्पादन वृद्धि का आह्वान भी किया गया।

मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को जनांदोलन बताया और कहा कि यह अब केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं रह गया, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा व्यापक आंदोलन बन चुका है। उन्होंने किसानों से अपनी जमीन, मिट्टी और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि देश की शक्ति हैं और मिट्टी हमारी संस्कृति में मां के समान पूजनीय है, इसलिए उसकी उर्वरता को बनाए रखना आवश्यक है।

- Advertisement -

श्री धामी ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य बजट में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान करने की घोषणा की। उन्होंने किसानों को नियमित रूप से मिट्टी परीक्षण कराने, पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने और कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुरूप वैज्ञानिक तरीके अपनाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने मौसम और जलवायु के अनुरूप फसलों का चयन करने पर भी जोर दिया, ताकि उत्पादन में स्थायित्व बना रहे।

पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक समृद्धि को आपस में जुड़ा बताते हुए वे बोले कि इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और प्रकृति के संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

- Advertisement -

सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। पॉलीहाउस, फलोत्पादन, कोल्ड स्टोरेज, मेगा फूड पार्क और सुगंधित फसलों के उत्पादन पर काम जारी है। वर्तमान में लगभग 23 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सुगंधित फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मोटे अनाजों के संवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। योजनाओं के लाभ सीधे डीबीटी के माध्यम से दिए जा रहे हैं, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जनपद में तारबाड़ योजना के तहत लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराए जाने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, महिला समूह, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। कृषि संरक्षण, मिट्टी संवर्धन और जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक कर उनका आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना बताया गया। आयोजकों ने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे अभियानों को तेज कर जलवायु चुनौतियों के अनुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जाएगी।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल, विधायक जागेश्वर श्री मोहन सिंह मेहरा, विधायक सल्ट श्री महेश जीना, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती हेमा गैड़ा, दायित्वधारी गंगा बिष्ट, श्री गोविंद पिलख्वाल, मेयर अल्मोड़ा श्री अजय वर्मा, कृषि सचिव श्री सुरेंद्र नारायण पांडे, निदेशक कृषि, जिलाधिकारी श्री अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री रामजी शरण शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आर्मी पब्लिक स्कूल ने रानीखेत बाजार में निकाली जागरूकता रैली, कई अन्य कार्यक्रमों का किया आयोजन।
Next Article यशपाल आर्य ने रानीखेत पहुंच त्रिभुवन शर्मा के पुत्र के निधन पर जताया शोक।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खैरना क्षेत्र की युवती पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, निकली 8 माह की गर्भवती। हुई अस्पताल से फरार।
  • पिथौरागढ़ जा रही थी वैगनआर 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल
  • रानीखेत से लापता नाबालिग युवती किराये के कमरे से बरामद, रानीखेत पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।
  • रानीखेत महाविद्यालय में रचनात्मक प्रतियोगिता : कविता-कहानी में शगुन अव्वल, तिरंगा रंगोली में टीना-कंचन अव्वल
  • रानीखेत में 136वें मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 15 से 23 सितंबर तक होगा आयोजन।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

सरकारी सस्ता राशन लेना है तो 30 नवम्बर तक राशन कार्डों का ई.-के.वाई.सी. अनिवार्य , वरना निष्क्रिय हो जायेगा राशन कार्ड।

कुमाऊँ न्यूज़

पिथौरागढ़ की नन्ही कली 2014 में हल्द्वानी शादी में आई थी जहाँ टॉफ़ी का लालच देकर दुष्कर्म के बाद हुई थी हत्या, आरोपी को सुनाई गयी थी फांसी की सजा, अब सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को किया बरी।

कुमाऊँ न्यूज़

सांसद अजय भट्ट रोडवेज बस से पहुंचे दिल्ली, प्रधानमंत्री की ईंधन संरक्षण अपील का किया आह्वान।

कुमाऊँ न्यूज़

उत्तराखंड का जवान जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास हुआ शहीद, 10 दिन पहले ही ड्यूटी पर वापस लौटा थे, शोक की लहर।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account